टीम एबीएन, रांची। आज अजय दीप वाधवा सर जी (सीएमए सह स्टूडेंट मोटिवेटर) के जन्मदिन के पर महर्षि सेवा संस्थान एवं मनोहरलाल स्मृति के संयुक्त तत्वावधान में राजकीयकृत हंसराज वाधवा +2 उच्च विद्यालय, नामकुम में आर्किड हॉस्पिटल के सहयोग से नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया गया। जिसमें नेत्र जांच, डायबिटीज, वजन, प्लस की जाँच की गई। इस जांच का फायदा स्कूल के बच्चों के साथ शिक्षक, बच्चों के अभीभवाक और गांव के लोगों को हुआ। साथ ही स्कूल परिसर में 25 छायादार पौधों का रोपण भी किया गया जिसमें अशोक, गुलमोहर, अमरूद एवं अन्य पौधे शामिल है। अजय दीप वाधवा जी बच्चों के लिये फुटबॉल के साथ खुद के लिखे पुस्तक दिये और कहा की हम सभी को किसी भी शुभ पर जितना हो सके समाज के भले के लिये कुछ ना कुछ करना चाहिए। जिससे जरुरतमंद लोगों को लाभ मिल सके। मौके पर प्रधानाध्यापक एबी केरकेट्टा, मधू कुजर, रेखा कुमारी, रिता कुमारी, पूनम बारा, शुभम कुमार, शशंक कुमार, स्कूल के बाल सांसद की प्रधान-मंत्री ममता कुमारी, स्वास्थ मंत्री गुड्डी कुमारी, सुनिल जी, जितेंद्र जी, प्रवीण जी, स्मिता जी, डॉक्टर प्रशांत अम्बस्त, मनीष जी, अंकिता जी, जमुनी एवं अनामिका जी के साथ के साथ स्कूल के छात्र- छात्राएं उपस्थित थे। यह जानकारी राजीव गुप्ता ने दी।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse