गोड्डा : अनियंत्रित हाइवा घर में घुसा, एक ही परिवार के तीन की मौत, पांच गंभीर

 

टीम एबीएन, गोड्डा/रांची। जिले के मेहरमा थाना के बानोंधा गांव में तेज रफ्तार हाइवा अनियंत्रित होकर एक घर मे घुस गया। इस बहादसे में तीन लोगों की मौत हो गई और पांच लोग घायल हो गये। एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत से पूरे गांव में मातम फैल गया है। जानकारी के मुताबिक सड़क के किनारे एक हाइवा अनियंत्रित होकर घर मे घुस गया, जिसमे मौके पर ही तीन की मौत हो गई। वही पांच अन्य लोग गंभीर रूप से घायल है हो गए। मरने वालों में सुमन पासवान (12), अभिषेक पासवान (18) और नीतू देवी (30) शामिल हैं। इसके अलावा घायलों के मोहित कुमार, गौरी कुमारी, अमन कुमार, गुंजा कुमारी, पूजा देवी शामिल हैं। सभी घायलों का इलाज भागलपुर मायागंज अस्पताल में हो रहा है। इधर, घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने महगामा-पीरपैंती मार्ग पर जमकर हंगामा किया और सड़क जाम कर दिया। मामले की जानकारी मिलते ही मौके पर मेहरमा थाना पुलिस पहुंची और लोगों को समझा कर शांत कराया और जाम हटाया गया। इसके बाद तत्काल मृतक के आश्रित को 50 हजार की सहायता राशि प्रदान की गई। वहीं, घायलों को 10 हजार सहायता राशि प्रशासन ने उपलब्ध कराई है।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse