एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। भारत की महिला टेबल टेनिस टीम ने शुक्रवार को राष्ट्रमंडल खेलों के पहले दौर में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ शानदार प्रदर्शन करते हुए एक युगल और दो एकल मुकाबलों में जीत दर्ज की। श्रीजा अकुला और रीथ टेनिसन की युगल जोड़ी ने जहां दक्षिण अफ्रीका की लैला एडवर्ड्स और दानिशा पटेल को 11-7, 11-7, 11-5 से हराया, वहीं मनिका बत्रा ने एकतरफा मुकाबले में मुश्फिकुह कलामी को 11-5, 11-3, 11-2 से मात दी। इसके अलावा श्रीजा ने एकल मुकाबले में भी दानिशा पटेल को एकतरफा रूप से हराया। श्रीजा ने बड़ी ही आसानी के साथ 11-5, 11-3, 11-6 से मात दी।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse