गढ़वा। भवनाथपुर विधायक भानु प्रताप शाही ने कहा है कि झारखंड सरकार गढ़वा की जनता के साथ नाइंसाफी कर रही है। अपने अहम की पूर्ति के लिए गढ़वावासियों को बिजली संकट का सामना करा रही है। विधायक ने जिले में बढ़ी बिजली संकट पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए उक्त बातें कही। विधायक ने कहा कि गढ़वा जिला बिजली संकट से जूझ रहा है। खास कर ग्रामीण क्षेत्र की स्थिति काफी बदतर है। अब सवाल यह उठता है कि गढ़वा में ये संकट क्यों हुआ। भानु ने कहा कि पिछले साल भगोडिह ग्रिड का उद्घाटन हुआ था। काफी नाटक कर चार बार डेट रखने के बाद श्रेय लेने के लिए इसका उद्घाटन किया गया। उस समय सारे फीडर चालू नहीं हुए थे। आनन फानन में उद्घाटन कर 24 घंटे बिजली देने की घोषणा की गई। अब इस ग्रिड का सारा फीडर एक महीना पहले ही चार्ज हो चुका है। फिर से उद्घाटन के नाम पर बिजली रोक कर रखा गया है। साहब को समय नहीं मिल रहा है इसलिए जनता परेशान हो रही है। जब भगोडिह ग्रिड के सभी काम पूरे हो गये तो बिजली सप्लाई क्यों नहीं हो रही? अगर तार जोड़ने का भी उद्घाटन करना है तो क्या मुख्यमंत्री या मंत्री के पास समय नहीं है या गढ़वा जिला की जनता को तड़पा कर एहसास दिलाना चाहते हैं कि ग्रिड हमने बनाया है। भानु ने कहा कि कुछ भी करो पर जनता को मत मारो। रोज फीता काटो बल्कि एक मंत्री का पोस्टिंग वहीं कर दो रोज सुबह सुबह फीता काटे। सब श्रेय ले लो पर जनता को तो परेशान मत करो।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse