झारखंड में बढ़ती गौ तस्करी देश की आंतरिक सुरक्षा के लिए खतरा : मिलिंद परांडे

 

एबीएन सेंट्रल डेस्क। झारखंड में महिला पुलिस अधिकारी की गौ तस्करों द्वारा नृशंस हत्या पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए विश्व हिन्दू परिषद ने गौ तस्करों को पूरी तरह कुचलने की मांग की है। विहिप के केन्द्रीय महा मंत्री श्री मिलिंद परांडे ने आज एक प्रेस वक्तव्य के माध्यम से कहा है कि एक जाबांज महिला पुलिस अधिकारी के राजधानी रांची में गौ तस्करों द्वारा नृशंस हत्या ने ना सिर्फ राज्य की कानून व्यवस्था पर प्रश्न चिन्ह लगाया है वल्कि यह भी साबित कर दिया है कि इस्लामिक जिहादियों व गौ-तस्करों के हौसले कितने बुलंद हैं। पुलिस अधिकारी संध्या के परिजनों के प्रति संवेदनाएं व्यक्त करते हुए उन्होंने राज्य सरकार से उनके परिवार को उचित आर्थिक सहायता शीघ्र दिए जाने के साथ राज्य में गौ तस्करों की कारगुजारियों को कठोरता से कुचलने का आग्रह किया है। श्री परांडे ने कहा कि झारखंड गौ तस्करों का स्वर्ग बन चुका है। राज्य से होकर बड़े पैमाने पर गौ बंस को कटाई के लिए बंगाल ले जाया जा रहा है। ऐसे सभी मार्गों को गौ तस्करों के लिए अबिलंब सील किए जाने की आवश्यकता है। अनेक बार ये तथ्य उजागर हुए हैं कि गौ तस्करी का पैसा जकात, जिहाद व आतंकवाद में लगाया जा रहा है। इस अवैध तस्करी से ना सिर्फ हिन्दू आस्था पर चोट पहुंचाई जा रही है अपितु, गौ-तस्करी से देश की आंतरिक सुरक्षा को भी गंभीर खतरा है। विश्व हिन्दू परिषद की मांग है कि राज्य में गौ हत्याओं, गौ तस्करी व जिहादी गतिविधियों के विरुद्ध सरकार कठोर कार्यवाही करे। उन्होंने घोषणा की कि बहन संध्या को श्रद्धांजलि तथा गौ तस्करी पर पूर्ण विराम लगाने हेतु विहिप कार्यकर्ता शुक्रवार 22 जुलाई को राज्य व्यापी धरना प्रदर्शन करेंगे। उक्त जानकारी विहिप के राष्ट्रीय प्रवक्ता विनोद बंसल ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी है।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse