हिंदू आस्था पर चोट करती है गो-तस्करी, इसे अविलंब रोकें : विहिप

 

टीम एबीएन, रांची। विश्व हिंदू परिषद के कार्यकतार्ओं ने झारखंड गोवंश पशु हत्या निषेध अधिनिय 2005 को सख्ती से लागू करने सहित 4 सूत्री मांगों को लेकर आज झारखंड के सभी 24 जिला उपायुक्तों के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा। विश्व हिंदू परिषद के प्रांत मंत्री डॉ वीरेंद्र साहू ने ज्ञापन सौंपते हुए कहा कि झारखंड की राजधानी रांची के तुपुदाना ओपी क्षेत्र में जांबाज महिला पुलिस अधिकारी संध्या टोपनो अपने कर्तव्य को पालन करते हुए गौमाता की रक्षार्थ वीरगति को प्राप्त हो गयी। एक महिला पुलिस अधिकारी को गौतस्करों के हाथों भेट चढ़ना राज्य के कानून व्यवस्था पर प्रश्न चिन्ह लगता है, वहीं यह भी साबित कर दिया गया कि प्रदेश में इस्लामिक जेहादियों व गौतस्करों के हौसले कितने बुलंद हैं। उन्होंने कहा गौतस्करों द्वारा सिर्फ हिंदू आस्था पर चोट नहीं पहुंचाया जा रहा अपितु गौतस्करी से देश के आंतरिक सुरक्षा को भी गंभीर खतरा है क्योंकि अवैध गौतस्करी के रुपये आतंकवादी एवं अलगाववादी संगठनों को जाता है। डॉ साहू ने कहा कि 1. गौमाता की रक्षार्थ वीरगति प्राप्त वीरांगना संध्या टोपनो को शहीद का दर्जा दिया जाए। 2. गौतस्करी के नेटवर्क में शामिल सभी गौतस्करों को अविलंब गिरफ्तारी कर फास्ट ट्रैक कोर्ट के द्वारा कड़ी से कड़ी सजा दिया जाए। 3. सिमडेगा-गुमला-रांची, पलामू-लोहरदगा-रांची, चतरा-हजारीबाग-धनबाद, जीटी रोड-पाकुड़ सहित झारखंड के कई मार्गों से गो तस्करी का मुख्य धंधा चलता है, इन मार्गों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था किया जाए जिससे गौ तस्करी पर रोक लगाई जा सके तथा 4. झारखंड प्रदेश में झारखंड गोवंश से पशु हत्या निषेध अधिनियम 2005 को सख्ती से लागू किया जाए, जिससे हिंदू आस्था पर कोई चोट पहुंचा न सके। विश्व हिंदू परिषद रांची महानगर ने रांची के उपायुक्त शशी रंजन को ज्ञापन सौंपे। जिसमें रांची महानगर अध्यक्ष कैलाश केसरी, महानगर मंत्री चंद्रदीप दुबे, महानगर सेवा प्रमुख नागेंद्र शुक्ला, एवं श्रीराम नगर के रमेश बर्मन शामिल थे। उक्त जानकारी विहिप के प्रांत मंत्री डॉ वीरेंद्र साहू ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse