एबीएन, रांची। झारखंड प्रांत मंत्री डॉ वीरेंद्र साहू ने भारत गणराज्य की 15वीं एवं देश की प्रथम आदिवासी महिला द्रौपदी मुर्मू को भारत के राष्ट्रपति बनने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि द्रौपदी मुर्मू एक साधारण परिवार के सदस्य देश के प्रथम नागरिक बनना हर्ष का विषय है। उनके झारखंड प्रांत के महामहिम राज्यपाल काल में कई बार मिलना हुआ था। श्रीराम जन्मभूमि मंदिर निर्माण निधि समर्पण कार्यक्रम के निमित्त श्री राम मंदिर निर्माण हेतु अपनी राशि जमा करते हुए आनंदित थी एवं गर्व महसूस करते हुए भगवान श्री राम के प्रति श्रद्धा अर्पण की थी। आज देश के प्रथम नागरिक बनने पर विश्व हिंदू परिषद झारखंड प्रांत कृतार्थ है। उक्त जानकारी प्रांत मंत्री डॉ वीरेंद्र साहू ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse