झारखंड में कोरोना : 24 घंटे में मिले 214 नए मरीज, एक्टिव केस 1100 के पार

 

टीम एबीएन, रांची। 21 जुलाई को झारखंड में 9813 सैंपल की जांच हुई, जिसमें कोरोना संक्रमण के 214 नये केस मिले हैं। हालांकि, पिछले 24 घंटे में 171 कोरोना मरीज ठीक होकर घर भी लौटे है। बता दें कि राज्य में कोरोना संक्रमण तेजी से फैल रहा है। स्थिति यह है कि 7 जुलाई को 102, 8 जुलाई को 132, 9 जुलाई को 125, 10 जुलाई को 70, 11जुलाई को 129, 12 जुलाई को 162, 13 जुलाई को 189, 14 जुलाई को 190, 15 जुलाई को 166, 16 जुलाई को 190, 17 जुलाई को 58, 18 जुलाई को 118, 19 जुलाई को 193 और 20 जुलाई को 230 संक्रमित मिले हैं। 21 जुलाई को सबसे अधिक 59 मरीज रांची में मिले हैं। वहीं, जमशेदपुर में 50, बोकारो में 22, देवघर में 13, धनबाद में 2, दुमका में 15, गढ़वा में 1, गिरिडीह में 6, गोड्डा में 5, गुमला में 7, हजारीबाग में 17, कोडरमा में 5, लातेहार में 4, पलामू में 1, रामगढ़ में 5, सरायकेला में 1 और पश्चिम सिंहभूम में 1 नये मरीज मिले हैं। वहीं, राज्य में 171 कोरोना संक्रमित ठीक भी हुये हैं। इसमें बोकारो में 22, चतरा में 1, देवघर में 17, धनबाद में 2, जमशेदपुर में 25, गिरिडीह में 7, गोड्डा में 8, गुमला में 9, हजारीबाग में 7, खूंटी में 4, कोडरमा में 4, लातेहार में 6, पलामू में 1, रामगढ़ में 2 और रांची में 62 मरीज शामिल हैं। राज्य के 21 जिलों में कोरोना संक्रमण के एक्टिव मरीज हैं। इसमें बोकारो में 104, चतरा में 4, देवघर में 144, धनबाद में 16, दुमका में 31, जमशेदपुर में 247, गढ़वा में 2, गोड्डा में 17, गिरिडीह में 23, गुमला में 12, हजारीबाग में 48, जामताड़ा में 3, खूंटी में 7, कोडरमा में 30, लातेहार में 17, लोहरदगा 10, पलामू 1, रामगढ़ में 26, रांची में 405, सरायकेला में 17 और पश्चिम सिंहभूम में 8 एक्टिव मरीज हैं।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse