टीम एबीएन, रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राष्ट्रपति पद पर जीत के लिए द्रौपदी मुर्मू को बधाई दी है। दुमका हवाई अड्डे पर रांची लौटते समय मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्हें मेरी मेरी बहुत-बहुत शुभकामनाएं हैं, आदिवासी, दलित, पिछड़े वर्ग के लोग आशा भरी निगाहों से उनकी ओर देख रहे हैं। इन वर्गों की जो समस्या है, तकलीफ हैं उनका समाधान होगा। द्रौपदी मुर्मू देश की पहली आदिवासी राष्ट्रपति चुन ली गई हैं। द्रौपदी मुर्मू देश की 15वीं राष्ट्रपति निर्वाचित हुई हैं। इससे पहले वह झारखंड में देश की पहली महिला राज्यपाल रह चुकी हैं। एनडीए की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू ने विपक्ष के साझा उम्मीदवार यशवंत सिन्हा को हराकर जीत दर्ज की है। उनकी जीत के बाद लोग लगातार बधाई दे रहे हैं। पीएम मोदी के अलावा रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और यशवंत सिन्हा ने उन्हें भी उन्हें बधाई दी हैं। वहीं, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने मुर्मू के आवास पहुंचकर उन्हें बधाई दी।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse