बड़ी जीत की ओर बढ़ीं एनडीए उम्मीदवार मुर्मू, दूसरे राउंड में भी मिले भारी वोट

 

एबीएन सेंट्रल डेस्क। राष्ट्रपति चुनाव में हो रही मतगणना के पहले दौर के बाद राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू आगे चल रही हैं और उन्हें कुल वैध 748 मतों में से 540 मत मिले हैं जबकि विपक्ष के साझा उम्मीदवार यशवंत सिन्हा को 208 मत मिले हैं। दूसरे दौर की मतगणना में द्रौपदी मुर्मू विपक्षी उम्मीदवार यशंवत सिन्हा से बहुत आगे निकल गई हैं। रिटर्निंग आॅफिसर पीसी मोदी ने बताया कि दूसरे दौर में द्रौपदी मुर्मू को 1349 विधायकों के वोट मिले हैं, जबकि यशंवत सिन्हा को 537 वोट मिले हैं। द्रौपदी मुर्मू को अब तक 483299 वोट मिल चुके हैं और सिन्हा को 179876 वोट मिले हैं। पीसी मोदी ने बताया कि अभी तक आंध्र प्रदेश, बिहार, अरुणाचल प्रदेश, गोवा और छत्तीसगढ़ के मतों की गिनती की गई है। संसद भवन में गुरुवार सुबह शुरू हुई मतगणना के पहले दौर में सभी सांसदों के मतों की गिनती की गई। चुनाव के लिए नियुक्त निर्वाचन अधिकारी और राज्यसभा के महासचिव पी सी मोदी ने बताया कि वैध 748 मतों में से मुर्मू को 540 मत मिले जबकि सिन्हा को 208 मत मिले हैं। रिटर्निंग आॅफिसर ने कहा कि मत मूल्य के हिसाब से कुल 523600 में से मुर्मू को 378000 जबकि सिन्हा को 145600 मत मूल्य हासिल हुए। दूसरे दौर में राज्य विधानसभाओं में विधायकों द्वारा डाले गए मतों की गिनती की जा रही है। राष्ट्रपति चुनाव में 99 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने वोट डाले थे। निर्वाचन आयोग के अनुसार इस बार राष्ट्रपति चुनाव में कुल 4796 मतदाता थे, जिनमें से 99 प्रतिशत ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। 11 राज्यों और केन्द्र शासित पुड्डुचेरी में शत-प्रतिशत मतदान हुआ। राष्ट्रपति चुनाव के लिए दिल्ली और पुड्डुचेरी समेत 30 जगहों पर मतदान कराया गया। इस चुनाव में राज्य सभा और लोकसभा के सदस्यों के अलावा राज्यों और विधानसभा वाले केन्द्रशासित प्रदेशों की विधानसभाओं के निर्वाचित प्रतिनिधियों को मताधिकार प्राप्त था।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse