सीएम हेमंत सोरेन ने दुमका को दी 401 करोड़ की सौगात, कहा- पुरानी पेंशन योजना बदल देगी झारखंड की तकदीर

 

टीम एबीएन, दुमका/रांची। सीएम हेमंत सोरेन अपने दो दिवसीय दौरे पर दुमका में हैं। इस दौरान उन्होंने पुलिस लाइन मैदान में सर्वजन पेंशन योजना के कार्यक्रम में भाग लिया। इस समारोह में सीएम हेमंत सोरेन ने करीब 401 करोड़ की 113 योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। इस दौरान उनके साथ कैबिनेट मंत्री जोबा मांझी, पोड़ैयाहाट विधायक प्रदीप यादव, शिकारीपाड़ा विधायक नलिन सोरेन, जिला परिषद अध्यक्ष जॉयस बेसरा समेत संथाल परगना क्षेत्र के प्रशासनिक और पुलिस के अधिकारी मौजूद रहे सर्वजन पेंशन योजना कार्यक्रम में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि राज्य में पुरानी पेंशन योजना लागू होने से झारखंड के 3:30 करोड़ लोगों के लिए एक सौगात है। इस योजना के लागू होने से झारखंड की तकदीर बदल जाएगा। लोगों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि पुरानी पेंशन योजना से कर्मचारियों का मनोबल बढ़ा है और अब उन्हें इस बात की चिंता नहीं रही रिटायरमेंट के बाद उनका क्या होगा या फिर उनके परिवार का क्या होगा। अब कर्मचारी सकारात्मक विचार के साथ काम करेंगे। सीएम हेमंत सोरेन ने कहा कि कर्मचारियों को पुरानी पेंशन योजना का जवाब नहीं रहा था इससे उन्हें सिर्फ इस बात की चिंता रहती थी कि आगे उनका जीवन कैसा होगा, लेकिन इस बात की चिंता करने की फुर्सत झारखंड की पुरानी सरकार के लोगों में नहीं थी। उनकी सरकार पुरानी पेंशन योजना को लागू किया है जो आने वाले समय में झारखंड और देश के विकास को गति देगा। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि देश में महिला के लिए ना रोजगार है न तनख्वाह, न उसकी सुरक्षा को लेकर के कोई जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि आज देश की हालत ये है कि यहां सिर्फ हिंदू-मुसलमान हो रहा है और अर्थव्यवस्था खराब होती जा रही है। रुपया बहुत तेजी से नीचे गिरा है इसकी सुध लेने वाला कोई नहीं, लेकिन झारखंड में स्थितियां बदली हैं झारखंड में हम उन्होंने पेंशन योजना को लेकर के नीति बना दी है और आने वाले समय में झारखंड देश के विकास को गति देगा।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse