गौतस्करी के विरुद्ध मुख्यमंत्री को सौंपेंगे ज्ञापन : विहिप

 

टीम एबीएन, रांची। विश्व हिंदू परिषद के एक प्रतिनिधिमंडल ने गौतस्करों के द्वारा हत्या किए गए दिवंगत महिला पुलिस अधिकारी संध्या टोपनो के अंतिमयात्रा में शामिल होकर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित किए। विश्व हिंदू परिषद के क्षेत्र मंत्री वीरेंद्र विमल ने तस्करों द्वारा हत्या को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए हत्यारों को कड़ी सजा देने की मांग की। उन्होंने कहा झारखंड में इस्लामिक जिहादी पशुतस्करों का आतंक झारखंड के हर मुख्य मार्गों पर मचाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि गौ तस्करों के द्वारा प्रतिदिन हजारों की संख्या में गोवंश को पाकुड़ के मार्गों से बंगाल होते हुए बांग्लादेश भेजने का कार्य किया जाता है। झारखंड में झारखंड गोवंश पशु हत्या निषेध अधिनियम 2005 को सख्ती से लागू करने की आवश्यकता है। प्रांत मंत्री डॉ वीरेंद्र साहू ने बताया झारखंड में गौतस्करी को रोकने के लिए झारखंड में झारखंड गोवंश पशु हत्या निषेध अधिनियम 2005 को सख्ती से लागू करने सहित अन्य मांगों को लेकर प्रांत के सभी जिला केंद्रों में उपायुक्त के द्वारा मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपेंगे। प्रतिनिधिमंडल में क्षेत्र मंत्री वीरेंद्र विमल, प्रांत संगठन मंत्री देवी सिंह, प्रांत मंत्री डॉ वीरेंद्र साहू, प्रांत सहमंत्री रंगनाथ महतो, सामाजिक समरसता प्रमुख मिथिलेश्वर मिश्र, रांची महानगर अध्यक्ष कैलाश केसरी विशेष रूप से थे। उक्त जानकारी प्रांत प्रभारी डॉ वीरेंद्र साहू ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse