30 जुलाई को दिल्ली से देवघर की पहली फ्लाइट भरेगी उड़ान

 

टीम एबीएन, देवघर/रांची। देवघर से दिल्ली की यात्रा करने वालों के लिए इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है। दरअसल, दिल्ली से देवघर की पहली फ्लाइट 30 जुलाई को उड़ान भरने वाली है। दिल्ली देवघर का पहला फ्लाइट ऐतिहासिक होने वाला है। इस फ्लाइट में भाजपा के कई बड़े नेता और सांसद देवघर जायेंगे और बाबा धाम में भगवान शिव की पूजा अर्चना करेंगे। सबसे खास बात यह है कि इस फ्लाइट के पायलट भी भाजपा सांसद राजीव प्रताप रूडी होंगे। वहीं इस फ्लाइट में भोजपुरी के तीन बड़े स्टार मनोज तिवारी, दिनेश लाल निरहुआ और रवि किशन भी मौजूद रहेंगे। दिल्ली से देवघर जाने वाली इस फ्लाइट से गोड्डा के सांसद निशिकांत दुबे भी सफर करेंगे। बताया यह भी जा रहा है कि इस फ्लाइट में बीजेपी के कई बड़े नेता देवघर जाकर वहां पूजा अर्चना करेंगे। दिल्ली-देवघर फ्लाइट में पहला टिकट बुक देवघर के स्थानीय सांसद निशिकांत दुबे ने कराया है। मिली जानकारी के अनुसार 30 जुलाई को दिल्ली से इंडिगो की पहली फ्लाइट दोपहर बाद 2 बजकर 45 मिनट पर देवघर एयरपोर्ट पहुंचेगी। वहीं शाम 3 बजकर 15 मिनट पर विमान दिल्ली के लिए उड़ान भरेगी और 5 बजकर 15 मिनट पर इंदिरागांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा पर पहुंचेगी। देवघर-दिल्ली फ्लाइट का शुरुआती किराया ₹4799 रखा गया है।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse