टीम एबीएन, रांची। झारखंड की राजधानी रांची के तुपुदाना ओपी क्षेत्र में गौतस्करों ने महिला दरोगा संध्या टोपनो को गोवंश से लदे गाड़ी से कुचल कर हत्या कर दी गई, जो अत्यंत ही दु:खद घटना है। झारखंड की कानून व्यवस्था के लिए यह घटना एक बड़ी चुनौती भी है। विश्व हिंदू परिषद प्रांत मंत्री डॉ वीरेंद्र साहू ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर शोक संवेदना व्यक्त करते हुए कहा गौतस्करों का शीघ्र गिरफ्तारी हो। डॉ साहू ने कहा झारखण्ड की राजधानी रांची में जब पुलिस अधिकारी सुरक्षित नहीं है, ऐसे में प्रांत की सुरक्षा की उम्मीद कैसे की जा सकती है? उन्होंने कहा झारखंड के गुमला- रांची, पलामू-रांची, चतरा- धनबाद, जीटी रोड- पाकुड़ सहित कई मार्गो से प्रतिदिन गौ तस्करों द्वारा गोवंश की तस्करी की जाती है। झारखंड में गोवंश हत्या निषेध कानून होने के बावजूद यहां गौतस्करी का धंधा चरम पर है। गौतस्करों के द्वारा अनेको गोवधशाला चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा झारखंड सरकार गोवंश हत्या निषेध कानून को सख्ती से लागू करें। उक्त जानकारी प्रांत मंत्री डॉ वीरेंद्र साहू ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse