कर्नाटक : चॉकलेट निगलने से 6 साल की बच्ची की मौत

 

एबीएन सेंट्रल डेस्क। कर्नाटक में उडुपी जिले के बैंदूर कस्बे के पास बिजूर गांव में बुधवार को छह साल की बच्ची की चॉकलेट निगलने से मौत हो गई। मृतक छात्रा की पहचान विवेकानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल की पहली कक्षा की छात्रा सामन्वी के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक, घटना उस वक्त हुई जब बच्ची अपने घर के पास स्कूल बस में सवार हो रही थी। सामन्वी बुधवार को स्कूल जाने को तैयार नहीं थी। लेकिन माता-पिता और परिवार के सदस्यों ने उसे स्कूल जाने के लिए मना लिया। उनकी मां सुप्रिता पुजारी ने उसे मनाने के लिए एक चॉकलेट दी। पुलिस ने बताया कि स्कूल वैन को आते देख लड़की ने आनन-फानन में रैपर के साथ चॉकलेट मुंह में डाल लिया। लड़की ने रैपर समेत चॉकलेट निगल लिया और वह स्कूल बस के दरवाजे के पास ही बेहोश होकर गिर पड़ी। परिवार, दोस्तों और स्कूल बस के ड्राइवर ने उसे तुरंत एक निजी अस्पताल में दाखिल करवाया। लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल पाएगा। स्कूल प्रशासन ने स्कूल में अवकाश घोषित कर दिया है। बैंदुर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse