फिर आंदोलन की राह पर मनरेगाकर्मी...1 अगस्त को घेरेंगे विधानसभा

 

टीम एबीएन, रांची। राज्य में मनरेगा की योजनाओं को धरातल पर उतारने और ग्रामीण क्षेत्र में बेरोजगारों को रोजगार उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले मनरेगाकर्मी एक बार के आंदोलन की तैयारी में हैं। झारखण्ड राज्य मनरेगा कर्मचारी संघ के बैनर तले राज्य भर के करीब 55 सौ मनरेगा कर्मियों ने आपात बैठक कर इसकी रूपरेखा भी तय कर ली है। जिसके तहत 28 जुलाई तक सभी विधायकों के जरिए मुख्यमंत्री को पत्र भेजा जाएगा। जिसमें मनरेगाकर्मी अपनी वर्षों पुराने लंबित मांगों को पूरा करने की मांग मुख्यमंत्री से करेंगे। विधानसभा के मानसून सत्र के दौरान राज्यभर के मनरेगाकर्मी रांची में जुटेंगे और अपनी मांगों के समर्थन में विधानसभा का घेराव करेंगे। उसके बाद मांग पूरी नहीं हुई तो 8 अगस्त से राज्य के ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम की आवास का अनिश्चितकालीन घेराव करने का कार्यक्रम बना है।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse