सदर अस्पताल में महिला चिकित्सक और रजिस्ट्रेशन काउंटर बढ़ाया जाये : संजय पासवान

 

टीम एबीएन, कोडरमा। सीटू राज्य कमिटी सदस्य संजय पासवान ने बयान जारी सदर अस्पताल मे महिला चिकित्सक और रजिस्ट्रेशन काउंटर बढ़ाने की मांग की है। अपने बयान में सीटू नेता ने कहा कि सदर अस्पताल में पूरे जिले के दूर दराज इलाके से रोज सैकड़ों मरीज बीमारियों का ईलाज कराने के लिए आते हैं। जहां महिला मरीजों विशेषकर गर्भवती महिलाओं की संख्या काफी होती है। एक तरफ पर्ची बनाने के लिए रजिस्ट्रेशन काउंटर पर लंबी लाइनें होती है, जहां एक महिला व एक पुरुष के लिए मात्र दो काउंटर है। महिला काउंटर पर सौ मीटर से ज्यादा लंबा लाइन लग जाता है, जिसके कारण चिलचिलाती धूप में घंटो खड़ा रहना पड़ता है, तब जाकर उनकी पर्ची कटती है। दूसरी तरफ महिला चिकित्सक के ओपीडी में भी महिला मरीजों का रेला लग जाता है। लंबी लाइनें होने की वजह से कई मरीजों को बिना ईलाज कराए वापस लौट जाना पड़ता है। इसलिए सदर अस्पताल में अविलंब मरीजों के लिए रजिस्ट्रेशन काउंटर तुरंत बढाया जाय। साथ ही महिला मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए सदर अस्पताल के ओपीडी में अतिरिक्त महिला चिकित्सक की व्यस्था की जाय। इस पर अस्पताल प्रबंधन और जिला प्रशासन को गंभीरता से विचार करने की जरूरत है।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse