गुमला : नक्सलियों के छिपाये हथियार बरामद, गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी

 

टीम एबीएन, गुमला। जिले की पुलिस ने नक्सलियों के द्वारा जंगल में छिपाये गए हथियार को बरामद किया है। पुलिस को हथियार के बारे में गुप्त सूचना मिली थी जिसके बाद ये कार्रवाई की गई। सूचना के आधार पर एएसपी अभियान और सीआरपीएफ 218 बटालियन की ओर से सर्च ऑपरेशन चलाया गया। घाघरा थाना क्षेत्र के जमगई जंगल के गुटवा जोकारी इलाके में चलाए गए अभियान में पुलिस को प्लास्टिक में बांधकर छिपाए गए हथियार मिले है। मिली जानकारी के अनुसार भाकपा माओवादियों के कमांडर रंथु उरांव और नाजिम अंसारी के दस्ते ने हथियार छुपाया था, ताकि आने वाले दिनों में बड़ी वारदात को अंजाम दिया जा सके। लेकिन पुलिस को समय रहते सूचना मिली और तत्काल कार्रवाई करते हुये जंगल में छिपाये हथियार के साथ-साथ दर्जनों जिंदा कारतूस और अन्य सामान बरामद किया है। एएसपी अभियान ने बताया कि गुप्त सूचना मिली। इसके बाद सीआरपीएफ 218 बटालियन और जिला पुलिस की एक टीम गठित की। इस टीम में बम स्क्वाड व डॉग स्क्वाड को भी शामिल किया और फिर सर्च अभियान चलाया। उन्होंने कहा कि अभियान के दौरान हथियार और जिंदा कारतूस बरामद किया है, लेकिन किसी नक्सली की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। उन्होंने कहा कि भाकपा माओवादी दस्ते का हथियार है। अज्ञात नक्सली के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि नक्सली की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी शुरू कर दी गई है।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse