राष्ट्रपति चुनाव : रांची पहुंचे यशवंत आज बनायेंगे जीत की रणनीति

 

टीम एबीएन, रांची। यूपीए के राष्ट्रपति उम्मीदवार यशवंत सिन्हा अपने पक्ष में वोट मांगने शुक्रवार की शाम को झारखंड की राजधानी रांची पहुंचे। के आज कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ जीत की रणनीति बनायेंगे। इससे पहले रांची एयरपोर्ट पर कांग्रेस के कार्यकर्ताओं और उनके समर्थकों ने उनका भव्य स्वागत किया। उनके आगमन को लेकर रांची हवाई अड्डे पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। शनिवार को वो कांग्रेस और अन्य विधायकों से मुलाकात करेंगे। रांची पहुंचने पर यशवंत सिन्हा का कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने बुके देकर स्वागत किया। साथ ही उनके समर्थन में अपने सभी विधायकों के एकजुट होने की बात कही। एयरपोर्ट पर पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि यूपीए के राष्ट्रपति उम्मीदवार यशवंत सिन्हा रांची में कांग्रेस और अन्य विधायकों के साथ बैठक करेंगे। कांग्रेस की तरफ से यशवंत सिन्हा को पूरा समर्थन रहेगा। राष्ट्रपति चुनाव को लेकर आलाकमान की तरफ से जो भी दिशा निर्देश दिए गए हैं झारखंड कांग्रेस उसी हिसाब से काम करेगी। राजेश ठाकुर ने जेएमएम के समर्थन नहीं देने पर कहा कि जेएमएम के सुप्रीमो शिबू सोरेन ने जो निर्णय लिया है, वह उनका निर्णय है। इस पर कांग्रेस की तरफ से कोई आपत्ति नहीं है। उन्होंने कहा कि जेएमएम और कांग्रेस दोनों की विचारधारा अलग अलग है, दोनों गठबंधन में सरकार चला रहे हैं ना कि पार्टी का विलय हुआ है। ऐसे में दोनों पार्टी अपने-अपने विचार के हिसाब से राष्ट्रपति चुनाव में मतदान करने के लिए स्वतंत्र हैं।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse