आज 296 किमी लंबे बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे का उद्घाटन करेंगे पीएम मोदी

 

एबीएन सेंट्रल डेस्क। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शनिवार 16 जुलाई को उत्तर प्रदेश का दौरा करेंगे और जालौन जिले की उरई तहसील के कैथेरी गांव में बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे का उद्घाटन करेंगे। यह 296 किलोमीटर लंबा फोर-लेन एक्सप्रेसवे है जिसे लगभग 14,850 करोड़ रुपये की लागत से बनाया गया है। प्रधानमंत्री कार्यालय के मुताबिक एक्सप्रेसवे पर काम 28 महीने के भीतर पूरा कर लिया गया है। बयान के मुताबिक पीएम मोदी करीब 11:30 बजे बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे का उद्घाटन करेंगे। पीएम मोदी ने 29 फरवरी, 2020 को बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे के निर्माण की आधारशिला रखी थी। 296 किलोमीटर लंबे बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे से सात जिलों को फायदा होगा क्योंकि ये सात जिलों से होकर गुजरता है। यह चित्रकूट जिले में भरतकूप के पास गोंडा गांव में एनएच-35 से लेकर इटावा जिले के कुदरैल गांव तक फैला हुआ है, जहां यह आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे से मिल जाता है। ये चित्रकूट, बांदा, महोबा, हमीरपुर, जालौन, औरैया और इटावा जैसे जिलों से गुजरता है। पीएमओ ने कहा कि बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे क्षेत्र में कनेक्टिविटी में सुधार के साथ-साथ आर्थिक विकास को भी बढ़ावा देगा। पीएमओ के मुताबिक एक्सप्रेस-वे के बगल में बांदा और जालौन जिलों में औद्योगिक कॉरिडोर बनाने का काम शुरू हो चुका है।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse