प्रत्येक मंगलवार को करें जिला स्तरीय कृषि टास्क फोर्स की बैठक: आयुक्त

 

टीम एबीएन, मेदिनीनगर (पलामू)। पलामू प्रमंडल में मध्य जुलाई तक वर्षा की स्थिति को लेकर प्रमंडलीय आयुक्त जटा शंकर चौधरी ने गंभीरता जताई है। पलामू प्रमंडल में मानसून की स्थिति संतोषजनक नहीं रहने की स्थिति में उन्होंने कहा है कि वर्षा संतोषजनक नहीं रहने के कारण खरीफ फसलों के अच्छादन/उत्पादन पर प्रतिकूल असर पड़ रहा है। उन्होंने प्रमंडल क्षेत्र के पलामू, गढ़वा एवं लातेहार के उपायुक्त को प्रत्येक मंगलवार को जिला स्तरीय कृषि टास्क फोर्स की बैठक करने का निदेश दिया है। इसमें कृषि विभाग के पदाधिकारियों, कृषि वैज्ञानिकों एवं सिंचाई विभाग के अभियंता के साथ कृषि संबंधित कार्यों की अपने-अपने जिले में समीक्षा करने की बातें कही है। उन्होंने कहा है कि यदि वर्तमान स्थिति बनी रहती है, तो कम वर्षा में लगाए जाने वाले फसलों के संबंध में जिला स्तरीय वैकल्पिक योजना तैयार करें एवं जिले के किसानों को वैकल्पिक खेती के विषय में आत्मा की मदद से आवश्यक सुझाव उपलब्ध कराई जाए, ताकि किसानों की समस्याओं का समाधान हो सके। जिले की आवश्यकता के अनुसार वैकल्पिक फसलों के बीज तथा अन्य उत्पादन की उपलब्धता सुनिश्चित करने हेतु संबंधित विभाग को प्रतिवेदन उपलब्ध करायें। आयुक्त ने उपायुक्तों को किसानों की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए उक्त कार्रवाई करने और उससे संबंधित प्रतिवेदन भी उपलब्ध कराने का निदेश दिया है।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse