एबीएन सेंट्रल डेस्क। श्रीलंका के राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे के देश छोड़ने के बाद सरकार विरोधी प्रदर्शनकारियों का प्रदर्शन लगातार जारी है। प्रदर्शनकारियों के विरोध प्रदर्शन के बीच श्रीलंका से एक वीडियो वायरल हो रहा है। कोलंबो में श्रीलंकाई प्रदर्शनकारियों को भारत से बड़ी आस है। चीन की दगाबाजी से नाराज श्रीलंकाई प्रदर्शनकारियों को उम्मीद है कि भारत उनकी मदद करेगा। इसी बीच प्रदर्शनकारियों ने प्रदर्शन के दौरान जोर-जोर से नारे लगाए We love India...Love You India. प्रदर्शनकारियों ने चीन पर गंभीर आरोप लगाए हैं कि आज श्रीलंका के जो हालात है वो सब उसकी वजह से है। बता दें कि प्रदर्शनकारियों ने प्रधानमंत्री कार्यालय और राष्ट्रपति भवन पर कब्जा कर लिया था। सेना ने प्रदर्शनकारियों को हिंसा से दूर रहने या नतीजों का सामना करने के लिए तैयार रहने को कहा। साथ ही उसने आगाह किया कि सुरक्षा बलों को बल प्रयोग करने के लिए कानूनी अधिकार दिया गया है। बुधवार को प्रधानमंत्री कार्यालय और संसद के मुख्य मार्ग पर प्रदर्शनकारियों की सुरक्षा बलों के साथ झड़प के बाद कम से कम 84 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। अवरोधकों को तोड़ने और प्रतिबंधित क्षेत्र में प्रवेश करने की कोशिश कर रही भीड़ पर पुलिस ने आंसू गैस के गोले दागे और पानी की बौछारें की थीं।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse