झारखंड में कोरोना : शुक्रवार को मिले 190 नए संक्रमित, एक्टिव केस 968

 

टीम एबीएन, रांची। गुरुवार 14 जुलाई को झारखंड में 7515 सैंपल की जांच में कोरोना संक्रमण के 190 नए केस मिले हैं। अकेले रांची जिला में 62 नए संक्रमितों की पहचान हुई है। इस दौरान 110 संक्रमित ठीक भी हुए हैं। स्वास्थ्य विभाग की ओर से गुरुवार देर रात जारी कोरोना अपडेट रिपोर्ट के अनुसार गुरुवार 14 जुलाई 2022 को 190 नए संक्रमित मिलने की पुष्टि हुई है जो इस वर्ष एक दिन में मिला सबसे ज्यादा केस है। वहीं 110 कोरोना मरीज ठीक भी हुए हैं। इससे पहले 07 जुलाई को राज्य में 102 और 08 जुलाई को 132 , 09 जुलाई को 125, 10 जुलाई को 70 केस, 11 जुलाई को 129 और 12 जुलाई को 162 और 13 जुलाई को 189 नए कोरोना संक्रमित मिले थे। 14 जुलाई को सबसे अधिक 62 केस रांची में मिले हैं, जबकि जमशेदपुर (पूर्वी सिंहभूम) में 34, बोकारो में 23, देवघर में 21, धनबाद में 06, दुमका में 13, गिरिडीह में 01, गोड्डा में 16, गुमला में 04, हजारीबाग में 04, खूंटी में 01, लातेहार में 02, रामगढ़ में 03 कोरोना संक्रमित मिले हैं। 14 जुलाई को राज्य में 110 कोरोना संक्रमित ठीक हुए हैं, जिसमें देवघर में 13, धनबाद में 01, जमशेदपुर में 14, गोड्डा में 08, गुमला में 04, हजारीबाग में 12, कोडरमा में 05, लातेहार में 05, रामगढ़ में 02, सरायकेला में 14, पश्चिमी सिंहभूम में 01 और रांची में 31 कोरोना संक्रमित ठीक हुए हैं।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse