निजी सहायक के निधन पर बोले सीएम- मेरे और मेरे परिवार के लिए अपूरणीय क्षति

 

टीम एबीएन, रांची। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अपने निजी सहायक (पीए) अशोक कुमार सिन्हा के असामयिक निधन पर गहरा दु:ख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने गुरुवार को शोक व्यक्त करते हुए कहा कि सिन्हा का निधन मेरे और मेरे परिवार के लिए व्यक्तिगत और अपूरणीय क्षति है। सिन्हा के आकस्मिक निधन की खबर से मन व्यथित है। मुझे लम्बे समय से उनका साथ मिला। सिन्हा एक सुलझे हुए कुशल व्यक्तित्व के दक्ष कर्मी थे। उनके निधन से हमसभी लोग काफी दु:खी हैं। ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने चरणों में स्थान दें तथा शोक संतप्त परिजनों को इस दु:ख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें। मौके पर मुख्यमंत्री सोरेन ने दिवंगत सिन्हा के न्यू एरिया मोरहाबादी स्थित आवास पहुंचकर उनके पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी तथा नमन किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने दिवंगत सिन्हा के परिजनों को ढांढ़स बंधाया तथा गहरी संवेदना प्रकट की। मालूम हो कि मुख्यमंत्री के निजी सहायक अशोक कुमार सिन्हा का आज रिम्स में इलाज के दौरान निधन हो गया। सिन्हा पिछले एक सप्ताह से ब्रेन स्ट्रोक से संबंधित बीमारी से ग्रसित थे और रिम्स में विशेषज्ञ डॉक्टरों की देखरेख में इलाजरत थे। वर्तमान में दिवंगत सिन्हा मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में मुख्यमंत्री के निजी सहायक (पीए) के पद पर कार्यरत थे। मौके पर मुख्यमंत्री के मुख्यमंत्री के प्रेस सलाहकार अभिषेक प्रसाद एवं वरीय आप्त सचिव सुनील कुमार श्रीवास्तव ने दिवंगत सिन्हा के पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी तथा परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की। मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय के सभी पदाधिकारी तथा कर्मियों ने भी शोक व्यक्त करते हुए दिवंगत सिन्हा को श्रद्धांजलि दी तथा परिजनों के प्रति अपनी संवेदनाएं प्रकट की हैं।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse