झारखंड में कोरोना : संक्रमितों की संख्या 880 के पार, राजधानी में सबसे ज्यादा संक्रमित

 

टीम एबीएन, रांची। 13 जुलाई यानी बुधवार को झारखंड में 8807 सैंपल की कोरोना जांच हुई। इसमें 189 कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं। वहीं, पिछले 24 घंटे में 101 संक्रमित मरीज ठीक होकर घर लौटे हैं। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार 13 जुलाई को 189 नये कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं, जो इस साल एक दिन में सबसे अधिक केस है। बता दें कि झारखंड में कोरोना संक्रमण दिन-प्रतिदिन फैलता जा रहा है। यही वजह है कि 7 जुलाई को 102, 8 जुलाई को 132, 9 जुलाई को 125, 10 जुलाई को 70, 11जुलाई को 129 और 12 जुलाई को 162 संक्रमित मिले है। 3 जुलाई को सबसे अधिक 53 संक्रमित रांची में मिले हैं। इसके अलावा जमशेदपुर में 16, बोकारो में 19, देवघर में 36, धनबाद में 1, दुमका में 6, गिरिडीह में 3, गोड्डा में 14, गुमला में 8, हजारीबाग में 11, जामताड़ा में 1, खूंटी में 1, कोडरमा में 1, लातेहार में 3, रामगढ़ में 9, सरायकेला में 6 और सिमडेगा में 1 मरीज मिले हैं। वहीं, राज्य में 101 कोरोना संक्रमित ठीक हुये हैं। इसमें बोकारो में 7, देवघर में 7, धनबाद में 1, जमशेदपुर में 9, गोड्डा में 2, गुमला में 8, हजारीबाग में 9, लातेहार में 2, रामगढ़ में 4, सरायकेला में 1, पश्चिम सिंहभूम में 1 और रांची में 50 मरीज शामिल हैं। 20 जिलों में कोरोना संक्रमण के एक्टिव मरीज है। इसमें बोकारो में 39, चतरा में 5, देवघर में 109, धनबाद में 8, दुमका में 13, जमशेदपुर में 149, गोड्डा में 56, गिरिडीह में 5, गुमला में 18, हजारीबाग में 48, जामताड़ा में 2, खूंटी में 6, कोडरमा में 12, लातेहार में 17, पलामू में 1, रामगढ़ में 15, रांची में 353, सरायकेला में 27, सिमडेगा में 1 और पश्चिम सिंहभूम में 4 मरीज हैं।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse