टीम एबीएन, रांची। सोमवार यानी 11 जुलाई को झारखंड में 6500 सैंपल की जांच हुई, जिसमें कोरोना संक्रमण के 129 नये मरीज मिले हैं। हालांकि, पिछले 24 घंटे में 51 संक्रमित मरीज ठीक होकर घर भी लौटे हैं, लेकिन राज्य में कोरोना संक्रमण की रफ्तार थम नहीं रही है। रोजाना 100 से अधिक नये मरीज मिल रहे हैं। स्थिति यह है कि 7 जुलाई को 102, 8 जुलाई को 132, 9 जुलाई को 125, 10 जुलाई को 70 और 11 जुलाई को 129 नये मरीज मिले। वतर्मान में एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 700 से अधिक हो गई है। 11 जुलाई को सबसे अधिक 64 संक्रमित मरीज रांची में मिले हैं। इसके अलावा जमशेदपुर में 13, बोकारो में 9, देवघर में 21, गोड्डा में 10, कोडरमा में 2, लातेहार में 3, रामगढ़ में 2, सरायकेला में 1 और पश्चिमी सिंहभूम में 1 कोरोना संक्रमित मिले हैं। वहीं, 51 संक्रमित मरीज ठीक हुये हैं। इसमें बोकारो में 5, देवघर में 11, जमशेदपुर में 9, गोड्डा में 7, हजारीबाग में 2, लातेहार में 1, रामगढ़ में 4 और रांची में 12 मरीज शामि हैं। राज्य में 12 से 14 वर्ष के 15 लाख 94 हजार बच्चों में 8 लाख 70 हजार 304 यानी 55 प्रतिशत ने पहला डोज और 3 लाख 66 हजार 857 यानी 23 प्रतिशत ने दूसरा डोज लिया है। 15-17 वर्ष वाले 23 लाख 98 हजार किशोर-किशोरियों में 14 लाख 82 हजार 083 यानी 62 प्रतिशत ने पहला और 8 लाख 88 हजार 988 यानी 37 प्रतिशत ने दूसरा डोज लिया है। 18 प्लस में 2 करोड़ 10 लाख 46 हजार 83 लोगों में से सभी ने पहला डोज और 1 करोड़ 55 लाख 97 हजार 418 यानी 74 प्रतिशत ने दूसरा डोज लिया है।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse