वर्षा जल संचयन को लेकर फैलायें जागरूकता और जारी रखें कार्य : निधि खरे

 

टीम एबीएन, रांची। 11 जुलाई 2022 को निधि खरे, अपर सचिव, उपभोक्ता मामले खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्रालय, भारत सरकार, नई दिल्ली ने जल शक्ति अभियान कैच द रेन 2022 के तहत विभिन्न वर्षा जल संचयन और संरक्षण के उपायों/कार्यान्वयन की स्थिति की समीक्षा की। समाहरणालय ब्लॉक ए स्थित एनआईसी सभागार में आयोजित बैठक में उप विकास आयुक्त रांची विशाल सागर, कार्यपालक अभियंता पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल रांची पूर्वी एवं पश्चिमी, कार्यपालक अभियंता लघु सिंचाई प्रमंडल, जिला भूमि संरक्षण पदाधिकारी, जिला मत्स्य पदाधिकारी, जिला कृषि पदाधिकारी, जिला उद्यान पदाधिकारी, जिला तकनीकी विशेषज्ञ (जल छाजन) रांची, डीपीएम जेएसएलपीएस, परियोजना पदाधिकारी (मनरेगा) जिला ग्रामीण विकास अभिकरण रांची एवं अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे। बैठक के दौरान निधि खरे ने रांची जिला में जल शक्ति अभियान कैच द रेन 2022 के तहत विभिन्न वर्षा जल संचयन और संरक्षण के उपायों/ कार्यान्वयन की स्थिति की विस्तार से समीक्षा की। उप विकास आयुक्त रांची विशाल सागर ने रांची जिला में जल शक्ति अभियान कैच द रेन 2022 के तहत किए जा रहे कार्य की पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से जानकारी दी। श्रीमती खरे ने जिला में विभिन्न वर्षा जल संचयन के लिए किये जा रहे कार्यों की प्रशंसा करते हुए और जागरूकता फैलाने एवं योजनाबद्ध तरीके से कार्य जारी रखने के निर्देश दिए।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse