टीम एबीएन, कोडरमा। उपायुक्त आदित्य रंजन के निर्देशानुसार आज डोमचांच प्रखंड मुख्यालय परिसर में ‘ग्रीन कोडरमा क्लीन कोडरमा’ महाअभियान के तहत वृक्षारोपण कार्यक्रम चलाया गया। अभियान में प्रखंड विकास पदाधिकारी उदय कुमार सिन्हा, डोमचांच प्रखंड प्रमुख सत्यनारायण यादव, एवं प्रखंड के कर्मियों की मौजूदगी में सर्वप्रथम प्रखंड परिसर के आसपास सफाई अभियान चलाकर साफ सफाई की गई एवं पदाधिकारियों के द्वारा आम अमरूद, शरीफा, अनार, आंवला, महोगनी, परमी व अन्य पेड़ लगाये गये एवं पेड़ों को जाली लगा कर सुरक्षित किया गया। मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी ने डोमचांच प्रखंडवासियों से अधिक से अधिक पेड़ लगाने का आह्वान किया। मौके पर प्रखंड के सभी पंचायत सेवक, प्रखंड कर्मी, मुखिया और जनप्रतिनिधि सहित दर्जनों लोग मौजूद रहे।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse