टीम एबीएन, रांची। झारखंड में रांची विश्वविद्यालय प्रांगण स्थित आरके आनंद गैलरी में रांची जिला वॉलीबॉल संघ की बैठक आज आयोजित की गई। बैठक में पूर्व से निर्धारित ऐजेण्डा के अनुसार रांची जिला वॉलीबॉल संघ का पुनर्गठन किया गया, जिसमें चेयरमैन के पद पर पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय, वाइस चेयरमैन के पद पर तथा जेपी स्पोर्ट्स के संचालक प्रमोद कुमार को मनोनीत किया गया। इस बैठक में सर्वसम्मति से शेखर बोस को रांची जिला वालीबाल संघ का अध्यक्ष, विकास वर्मा को कार्यकारी अध्यक्ष, राजेश कुमार सिंह को सचिव एवं राम सुधीर झा को कोषाध्यक्ष बनाया गया। इसके अतिरिक्त इस बैठक में अगले सत्र के लिए नई कार्यकारिणी समिति का भी गठन किया गया। इस समिति में वरीय उपाध्यक्ष के पद पर सेतांक सेन, उपाध्यक्ष के पद पर भोला प्रताप सिंह, संजय कुमार, सुनिर्मल बोस, अनन्त चौधरी, उपेन्द्र सिंह, दिनेश सिंह, संजय प्रताप सिंह, अजय कुमार झा, लव आनंद तथा संयुक्त सचिव के पद पर सजल कृष्ण बोस, देव वेंकट राव, चन्द्रिका यादव, अमित कुमार, अजय किस्पोट्टा, तथा फ़ैज़ अहमद सबा चुने गये। इस बैठक की अध्यक्षता रांची जिला वॉलीबॉल संघ के वाइस चेयरमैन प्रमोद कुमार सिंह ने की। इस बैठक में सभी चयनित पदाधिकारियों ने एक मत से जिला में वॉलीबॉल के अधिक से अधिक कार्यक्रम आयोजित करने एवं आस पास के क्षेत्रों में जहां वॉलीबॉल के क्रियाकलापों में कभी आई है, उसे पुनर्जीवित करने का सार्थक प्रयास करने का संकल्प लिया।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse