श्रीलंका की हरसंभव मदद करेगा भारत : जयशंकर

 

एबीएन सेंट्रल डेस्क। श्रीलंका में जारी आर्थिक संकट के बीच भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा कि भारत हमेशा ही श्रीलंका के लिए खड़ा रहा है। जयशंकर ने कहा कि हम श्रीलंका का समर्थन करते रहे हैं। हम अब भी मदद करने की कोशिश कर रहे हैं। केरल में मीडिया से बात करते हुए जयशंकर ने कहा कि अभी श्रीलंका अपनी नीतियों के आधार पर समस्याओं के समाधान पर काम कर रहा है, इसलिए हमें अभी इंतजार करना होगा और देखना होगा कि वे क्या करते हैं। वहीं श्रीलंका में पैदा हुए संकट के कारण शरणार्थी संकट है, पूछे जाने पर भारतीय विदेश मंत्री ने कहा कि कोई शरणार्थी संकट नहीं है। बता दें कि श्रीलंका में शनिवार को बड़े पैमाने पर प्रदर्शन हुए। आंदोलनकारियों ने राष्ट्रपति गोतबाया राजपक्षे के महल पर धावा बोल दिया। प्रधानमंत्री रानिल विक्रमसिंघे के घर को भी आग के हवाले कर दिया गया। प्रधानमंत्री रानिल विक्रमसिंघे ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है जबकि राष्ट्रपति गोतबाया 13 जुलाई को इस्तीफा देंगे।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse