झारखंड : रांची और आसपास के जिलों में गरज के साथ झमाझम बारिश

 

टीम एबीएन, रांची। मानसून की कृपा झारखंड पर नहीं बरस रही है। राज्य के 24 में से 23 जिलों में अभी तक कोई खास बारिश नहीं हुई थी। लेकिन रविवार को राजधानी रांची के साथ आसपास के जिलों में भी मानसून मेहरबान हुआ। इन जगहों पर गरज और तेज हवा के साथ झमाझम बारिश हुई। इससे लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली। वहीं बारिश से किसानों के माथे की शिकन भी कम हुई। अब उन्हें बोअनी आदि में परेशानी नहीं आने की उम्मीद है। इधर, मौसम के बदले मिजाज को देखते हुए मौसम विज्ञान केंद्र ने लोगों की सुरक्षा के लिए चेतावनी जारी की है। मौसम विज्ञान केंद्र रांची की ओर से जारी हिदायत में कहा गया है कि बोकारो, धनबाद, पूर्वी सिंहभूम, खूंटी, रामगढ़, रांची, सरायकेला खरसावां, सिमडेगा और पश्चिम सिंहभूम जिले के कुछ भागों में अगले 3 घंटों के अंदर मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है। वहीं इस दौरान गरज के साथ वज्रपात की भी आशंका है। मौसम विज्ञान केंद्र रांची ने जिन जिलों के लिए अगले तीन घंटे में वज्रपात की चेतावनी जारी की है, उन जिलों के किसानों से खेत में नहीं जाने और वज्रपात से बचने के लिए किसी पेड़ के नीचे नहीं जाने और सुरक्षित जगह पर रहने की भी अपील की गई है।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse