सेना का विमान क्रैश,17 की मौत, 40 बचाये गये

 

एबीएन डेस्क। रविवार को एक मिलिट्री प्लेन क्रैश हो गया। प्लेन क्रैश में 92 सैनिक मौजूद थे। प्लेन 92 सैनिकों को लेकर कागायन डी ओरो सिटी से उड़ान भरी थी। लेकिन इस सी-130 प्लेन में आग लग गई। इस हादसे में 17 सैनिकों की मौत हो गई। 40 सैनिकों को बचा लिया गया है। यह घटना फिलीपींस की है। सी-130 (Sulu province) के जलते हुए मलबे से अब तक 40 लोगों को बचाया जा चुका है, जो सुलु प्रांत के जोलो द्वीप पर उतरने की कोशिश में दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। प्लेन के मलबे से अबतक 17 जवानों के शव बरामद किये गए हैं। रेस्क्यू ऑपरेशन बेहद तेज गति से चलाया गया। रॉयटर्स के मुताबिक, सोबेजाना ने बताया कि प्लेन दक्षिणी कागायन डी ओरो शहर से सैनिकों को ले जा रहा था। लेकिन विमान रनवे से चूक गया और दुर्घटनाग्रस्त हो गया। प्लेन उस समय क्रैश हुआ जब ये सुलु प्रांत में जोलो द्वीप पर उतरने की कोशिश कर रहा था। विमान जमीन पर गिरने के बाद आग के गोले में तब्‍दील हो गया और विमान में सवार लोग इस हादसे की चपेट में आ गए। प्लेन में मौजूद ज्यादातर सैनिकों ने हाल ही में बेसिक मिलिट्री ट्रेनिंग ली थी। इन लोगों को आतंकी गतिविधियों के लिए मशहूर आइलैंड्स पर तैनात किया जाना था। फिलीपींस के इन आइलैंड्स पर मुस्लिम आबादी बहुसंख्यक है। यहां फिरौती के लिए किसी का अपहरण होना आम बात है, इसलिए हमेशा बड़ी तादाद में सैनिक तैनात रहते हैं। ये इलाका दक्षिणी फिलीपींस में आता है। यहां अबु सैय्यफ नामक आतंकी संगठन एक्टिव है।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse