कोडरमा : एसडीओ ने किया डोमचांच-मरकच्चो प्रखंड के कई स्ववालंबी गांवों का दौरा

 

टीम एबीएन, कोडरमा। उपायुक्त कोडरमा की पहल से जिले में कई गांव को स्वावलंबन बनाया जा रहा है, जिसमें गांव के ग्रामीण बढ़चढ़कर भाग ले रहे है और अपने गांव को स्वावलंबन बनाने की दिशा में लगातार कार्य कर रहे हैं। इसी कड़ी में आज अनुमंडल पदाधिकारी श्री मनीष कुमार द्वारा डोमचांच व मरकच्चो प्रखंड के कई स्ववालंबी गांव का दौरा किया गया। एसडीएम श्री कुमार ने हमारा गांव हमारी जिम्मेदारी का पाठ पढ़ाते हुए ग्रामीणों को स्वावलंबी गांव बनाने की दिशा में कार्य करने हेतु प्रोत्साहित किया। मौके पर अनुमंडल पदाधिकारी ने ग्रामीण परिवेश में ग्रामीणों के साथ भोजन भी किये। दोना पतल का इस्तेमाल करते हुए उन्होंने कहा कि हमें प्लास्टिक का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। जिसप्रकार हमलोगों ने दोना पतल में भोजन ग्रहण किया है, उसी प्रकार से प्लास्टिक का प्रयोग बंद करने से दोना पतल का मांग बढ़ेगी। महिला मंडल के माध्यम से अधिक से अधिक दोना पतल का निर्माण करें और स्वरोजगार से जुड़ें : इसके अतिरिक्त एडीएम श्री कुमार ने सभी गांवों में चौपाल करके ग्रामीणों को जानकारी दी कि महिला मंडल के माध्यम से अधिक से अधिक दोना पतल का निर्माण करें, इससे ग्रामीण स्वरोजगार से जुड़ पायेंगे और गांव स्वावलंबी बनाने के साथ साथ हमारा कोडरमा जिला प्लास्टिक मुक्त बनेगा। उन्होंने सभी ग्रामीणों से अपील करते हुए कहा कि प्लास्टिक का थैले का इस्तेमाल छोड़ कर कपड़े के बने थैले का इस्तेमाल करें। लोग कपड़े की थैली बनाकर बेचने का भी कार्य कर सकते हैं। उन्होंने उपायुक्त महोदय द्वारा चलाये जा रहे स्वावलंबी गांव में किस प्रकार से जल संरक्षण के लिये कार्य करना है, इसकी जानकारी दी। लक्ष्मीपुर,देवीपुर, बिचरिया और करमागढा गांव में जल संरक्षण के लिये 100 से अधिक टीसीबी का निर्माण किया गया है। गांव की समस्याओं को आपस में मिलकर समाधान कर रहे हैं। गांव की रिसोर्स को खराब होने से बचायें, ग्राम कोष के माध्यम से गांव की छोटे-छोटे समस्याओं को समाधान कर सकते हैं। स्वावलंबन गांव बनाने को लेकर ग्रामीणों का उत्साह देखते हुए उन्होंने कहा कि स्वावलंबी गांव आराकोरम गांव का भ्रमण कराना ग्रामीणों में सकारात्मक प्रभाव पड़ा है।आगे चलकर अपने गांव को मॉडल गांव बनायेंगे। स्वावलंबी गांव बनाने में हमलोग तेजी से आगे बढ़ रहे हैं। एसडीएम श्री कुमार ने सभी को धन्यवाद देते हुए कहा कि गांव में अबतक जो कार्य किया गया है वो अद्भुत है, गस कार्य को जारी रखाना है। सभी से पौधरोपण करने, अधिक से अधिक मेंढबंदी, टीसीबी, टाटी निर्माण इत्यादि किया जा सके। साथ ही साथ टीसीबी, तालाब निर्माण करते हुए हमलोगों को जल संरक्षण की ओर ध्यान देना है। मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी उदय कुमार सिन्हा, पीएमयू सदस्य धनपाल, पुनित व काफी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse