टीम एबीएन, रांची। झारखंड में कोरोना की रफ्तार थम नहीं रहा है। दिन- प्रतिदिन संक्रमित मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी हो रही है। शनिवार यानी 9 जुलाई को 7416 सैंपल की जांच हुई। इसमें 125 नये संक्रमित मरीज मिले हैं। वहीं, रांची में एक संक्रमित मरीज की इलाज के दौरान मौत हो हुई है। जुलाई महीने में कोरोना संक्रमण से यह दूसरी मौत हुई है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार 9 जुलाई को 125 नये संक्रमित मिले हैं। वहीं, 64 कोरोना संक्रमित मरीज ठीक भी हुये हैं। शनिवार को सबसे अधिक 77 संक्रमित रांची में मिले हैं। इसके अलावे जमशेदपुर में 11, चतरा में 1, देवघर में 2, हजारीबाग में 16, दुमका में 1, गिरिडीह में 1, गोड्डा में 7, कोडरमा में 1, लातेहार में 3, रामगढ़ में 2, सरायकेला में 1 और पश्चिम सिंहभूम में 2 नये कोरोना संक्रमित मिले हैं। बता दें कि 7 जुलाई को राज्य में 102 और 8 जुलाई को 132 नये कोरोना संक्रमित मरीज मिले थे। 9 जुलाई को राज्य में 64 कोरोना संक्रमित ठीक हुये हैं। इसमें बोकारो में 3, देवघर में 11, दुमका में 1, जमशेदपुर में 12, गोड्डा में 2, हजारीबाग में 2, रामगढ़ में 2, कोडरमा 1, सरायकेला में 1 और रांची में 29 शामिल हैं।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse