टीम एबीएन, रांची। प्रदेश भर के आदिवासी संगठनों द्वारा मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन को पत्र लिखकर द्रौपदी मुर्मू का समर्थन करने का आग्रह करेगा। प्रदेश भर के जनजाति गांव में ग्राम सभा द्वारा प्रस्ताव पारित कर प्रधानमंत्री एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष को धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया जाएगा। भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद समीर उरांव ने प्रदेश कार्यालय में प्रेस वार्ता को सम्बोधित करते हुए कहा कि एनडीए के राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार के रूप में झारखंड के पूर्व राज्यपाल एवं जनजाति महिला द्रोपदी मुर्मू को बनाए जाने पर पूरे झारखंड वासियों के साथ-साथ जनजाति समाज की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष के प्रति झारखंड के आदिवासी संगठनों के द्वारा कोने-कोने से आभार एवं धन्यवाद की आवाज उठाने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि झारखंड के सभी आदिवासी गांव में ग्राम सभा कर प्रस्ताव पारित कर प्रधानमंत्री एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष के नाम आभार एवं धन्यवाद व्यक्त किया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश भर के आदिवासी संगठनों द्वारा मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन को पत्र लिखकर झामुमो के विधायक-सांसदों को राष्ट्रपति उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू को सहयोग करने का आग्रह करेगा। उन्होंने कहा कि 21 तारीख को मतगणना के बाद देश भर में आदिवासी गांव में परंपरिक नृत्य संगीत के साथ मिठाई बांट खुशियां मनाई जाएगी। उन्होंने कहा कि 24 तारीख को द्रौपदी मुर्मू के राष्ट्रपति पदभार ग्रहण के दौरान देश भर में ग्राम सभा के माध्यम से द्रौपदी मुर्मू के सरकारी चित्र के साथ जुलूस की शक्ल में पंचायत भवन एवं पंचायत सचिवालय जाकर चित्र को स्थापित किया जाएगा। प्रदेश कार्यालय में हुई भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा की बैठक हुई। इसके पूर्व भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा की बैठक हुई। बैठक में मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सांसद समीर उरांव ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। मोर्चा के प्रदेश प्रभारी रामकुमार पाहन ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि आगामी सभी कार्यक्रमों को सफलतापूर्वक संपन्न करने का आग्रह सभी कार्यकर्ताओं से किया। बैठक को संबोधित करते हुए मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक शिव शंकर उरांव ने आगामी 18 तारीख से पहले पहले प्रदेश भर के गांवों में ग्रामसभा कर प्रधानमंत्री मोदी, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को आभार व्यक्त करते हुए पत्र लिखने का निर्देश दिया और साथ ही झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जी को राजनीति से ऊपर उठकर राष्ट्रपति उम्मीदवार द्रोपदी मुर्मू जी को अपने सांसद एवं विधायकों से वोट देकर सहयोग करने का आग्रह किया। कार्यक्रम का संचालन भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश महामंत्री बिंदेश्वर उरांव ने किया एवं धन्यवाद ज्ञापन विजय मेलगडी ने किया। कार्यक्रम में बिंदेश्वर उरांव, विजय मेल गंडी, रवि मुंडा, सुखमणि हेंब्रोम, प्रेम बड़ाईक, गीता बलमूचु, रोशनी खलखो, अवधेश सिंह चेरो, राजेंद्र मुंडा, नकुल तिर्की, सुनील फकीरा,अन्नू लकड़ा, भूषण पाठ पिंगवा, आनंद मुर्मू, रविंद्र टूडू सहित कई उपस्थित थे।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse