टीम एबीएन, रांची। विगत 2 वर्षों से कोरोना महामारी के कारण विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला का आयोजन नहीं हो पा रहा था, जिस वजह से कांवरिया देवघर नहीं जा पा रहे थे। लेकिन इस वर्ष एक बार फिर भव्य स्तर से लोग श्रावनी मेले में जाने की तैयारी में जुटे हुए हैं। इसी क्रम में श्री शंकर मंडल के प्रमुख श्री बसंत जी मूंदड़ा के नेतृत्व में रांची कोलकाता एवं सिलीगुड़ी से मिलाकर लगभग 50 कांवरिया आज 9 जुलाई दिन शनिवार को सुल्तानगंज के लिए प्रस्थान करेंगे। जैसा कि ज्ञात है सावन में कांवरिया सुल्तानगंज के उत्तरवाहिनी गंगा से जल लेकर नंगे पांव 105 किलोमीटर की पैदल यात्रा करते हुए देवघर के बाबा धाम मंदिर में जल अर्पण करते हैं। सुल्तानगंज प्रस्थान करने से पूर्व सभी सदस्य शनिवार को महावीर चौक स्थित गणेश मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगे तत्पश्चात बाबा से अपनी यात्रा की मनोकामना करेंगे। जाने वाले कांवड़ियों में मनोज काबरा, मनोज पोद्दार, संदीप चितलांगिया, रमन बगड़िया, अनिल नारनौली, विकास अग्रवाल, विष्णु अग्रवाल, नंदकिशोर आर्य, अमन पोद्दार, तमन्ना पोद्दार, अखिल पोद्दार, निखिल तनेजा, विकास काबरा, गौरव काबरा, जय काबरा, राहुल टिबड़ेवाल, महेश कोठारी, बसंत मोहता, ओमप्रकाश चौबे, हेम जयसवाल, श्रीमंत, राघव, तथा कई अन्य सदस्य हैं। सभी कांवरिया 10 तारीख को सुल्तानगंज से जल उठा कर 14 तारीख को देवाधिदेव के श्रावण मास में देवघर के बाबा धाम मंदिर में जल अर्पण कर आशीर्वाद प्राप्त करेंगे जिसके बाद सभी सदस्य बनारस के काशी विश्वनाथ एवं विंध्याचल का दर्शन करने भी जायेंगे।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse