सोनप्रयाग में भारी बारिश के चलते अमरनाथ के बाद अब केदारनाथ यात्रा स्थगित

 

एबीएन सोशल डेस्क। अमरनाथ गुफा के पास बादल फटने से आई त्रासदी के बीच जहां 16 श्रद्धालुओं की मौत हो गई वहीं कई लोग अबी भी लापता है। वहीं इस बीच मौसम के बदलाव को देखते हुए केदारनाथ यात्रा भी स्थगित कर दी है। दरअसल, रुद्रप्रयाग जिला प्रशासन का कहना है कि किसी अप्रिय घटना की आशंका के बीच तीर्थयात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए और सोनप्रयाग में भारी बारिश के मद्देनजर केदारनाथ यात्रा रोक दी गई है। वहीं बारिश के चलते केदारनाथ हाइवे पर भी सफर करना मुश्किल हो रहा है। मॉनसून शुरू होते ही प्रतिदिन यात्रियों की संख्या में भी कमी आ रही है। इससे पहले तेज बरसात के कारण रास्तों में पत्थर गिर रहे हैं, ऐसे में हाईवे पर सफर करना खतरे से खाली नहीं है।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse