देश में डराने लगा कोरोना : 24 घंटे में 43 की मौत, 19,000 के करीब आये नये केस

 

एबीएन सेंट्रल डेस्क। भारत में एक बार फिर से कोरोना के रिकॉर्ड तोड़ मामले सामने आए। पिछले 24 घंटे में कोरोना के 18,840 नए मामले आने से संक्रमण के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 4,36,04,394 हो गई, जबकि उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 1,25,028 हो गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के शनिवार सुबह आठ बजे तक अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, 43 और मरीजों की मृत्यु होने से मृतकों की संख्या बढ़कर 5,25,386 हो गयी है। उपचाराधीन मरीजों की संख्या में एक दिन में 2,693 मामलों की वृद्धि दर्ज की गयी है, जो संक्रमण के कुल मामलों का 0.29 प्रतिशत है जबकि कोविड-19 से स्वस्थ होने की राष्ट्रीय दर 98.51 फीसदी है। आंकड़ों के अनुसार संक्रमण की दैनिक दर 4.14 प्रतिशत दर्ज की गई जबकि साप्ताहिक संक्रमण दर 4.09 प्रतिशत है। वहीं ठीक होने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 4,29,53,980 हो गई जबकि मृत्यु दर 1.20 प्रतिशत है। इसके साथ ही टीकाकरण अभियान के तहत अभी तक 198.65 करोड़ खुराकें दी जा चुकी है।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse