रांची पुलिस अलर्ट, दंगाइयों से निबटने को बना स्पेशल टास्क फोर्स

 

टीम एबीएन, रांची। पर्व त्योहार को लेकर रांची पुलिस हाई अलर्ट पर है। उपद्रवियों से निबटने के लिए न्यू पुलिस लाइन में पुलिस ने आज मॉक ड्रिल किया है। उपद्रवियों से निबटने के लिए रांची पुलिस स्पेशल टास्क फोर्स तैयार कर रही है। न्यू पुलिस लाइन में जवानों के साथ-साथ पदाधिकारियों को भी फायरिंग, टीयर गैस और लाठीचार्ज की ट्रेनिंग दी गई। एसएसपी के निर्देश पर थानेदार से लेकर डीएसपी तक अलर्ट पर हैं। राजधानी में सीसीटीवी कैमरे से रखी जाएगी शहर पर कड़ी नजर। राजधानी रांची में हुए पिछले दिनों हुए हंगामे और उपद्रव की तस्वीर सबने देखी थी। इसके बाद रांची पुलिस के जिला बल के जवानों को विशेष ट्रेनिंग दी जा रही है ताकि उपद्रवी और असामाजिक तत्त्वों से निपटा जा सके। रांची के न्यू पुलिस लाइन में रांची एसएसपी सहित जिले के तमाम पुलिस पदाधिकारियों की मौजूदगी में पुलिस जवानों के साथ मॉकड्रिल की गई। इस दौरान जवानों को बताया गया कि किस तरह से भीड़ पर नियंत्रण किया जा सकता है। उन्हें फायरिंग से लेकर टीयर गैस चलाने तक की ट्रेनिंग दी गई। रांची पुलिस के मुताबिक, बहुत जल्द ऐसे टास्क फोर्स का गठन किया जा रहा है, जो उपद्रवियों से निपटने के स्पेशलिस्ट होंगे, जिनके पास भीड़ को नियंत्रित करने, असामाजिक तत्त्वों से निपटने और दंगा पर कंट्रोल करने जैसी विशेष क्षमता मौजूद होगी। इस दिशा में रांची पुलिस लगातार कार्य कर रही है। आने वाले दिनों में कई महत्त्वपूर्ण पर्व त्यौहार हैं। ऐसे में रांची एसएसपी ने सभी थानेदार, डीएसपी के अलावा जिला बल के जवानों को अलर्ट रहने का निर्देश दिया है। बकरीद, घूरती मेला और फिर सावन जैसे महत्त्वपूर्ण पर्व सामने में हैं। इस वजह से रांची पुलिस लगातार अलर्ट है। कोशिश की जा रही है कि किसी भी तरह के असामाजिक तत्त्वों से फौरन निपटा जा सके। रांची पुलिस के मुताबिक, पर्व त्योहार के मद्देनजर संवेदनशील इलाकों में तैनाती तो की ही जा रही है, कई धार्मिक स्थलों के आसपास सीसीटीवी कैमरे से भी निगरानी रखी जाएगी। जरूरत पड़ने पर विभिन्न चौक-चौराहों पर बड़ी संख्या में पुलिस बलों की तैनाती भी हो रही है। शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए जा रहे हैं। ताकि किसी भी तरह की अप्रिय घटना पर्व-त्योहार के मौके पर न हो।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse