इंडिगो का 74वां घरेलू गंतव्य बनी बाबानगरी, कोलकाता से देवघर के लिए 12 से शुरू होगी उड़ान सेवा

 

एबीएन सेंट्रल डेस्क। इंडिगो ने बताया कि एयरलाइन कोलकाता से झारखंड के देवघर के लिए 12 जुलाई से उड़ान सेवा शुरू करने जा रही है। इसके साथ ही, देवघर इंडिगो का 74वां घरेलू और कुल मिलाकर 99वां गंतव्य बन गया है। एयरलाइन ने कहा कि नई उड़ानें देश के पूर्वी राज्यों के बीच संपर्क को बढ़ाएंगी। इंडिगो के मुख्य रणनीति और राजस्व अधिकारी ने कहा, हम देवघर को 74वां गंतव्य घोषित करते हुए प्रसन्न हैं। इन नई उड़ानों से कोलकाता और देवघर के बीच यात्रा का समय 7.5 घंटों से कम होकर 1.25 घंटे का हो जाएगा तथा इससे संपर्क बढ़ेगा। वहीं एयरलाइन ने कहा कि इन उड़ानों से धार्मिक पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने कहा, देवघर-बाबा बैद्यनाथ मंदिर, त्रिकुटा पर्वत, राम कृष्ण मिशन विद्यापीठ और नौलखा मंदिर तक पहुंच बढ़ने से भी इस क्षेत्र में धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse