लातेहार : बाराती वाहन और बाइक की टक्कर में दो की मौत

 

टीम एबीएन, लातेहार। जिला के मनिका थाना क्षेत्र अंतर्गत नामुदाग गांव के निकट एनएच 39 पर सड़क दुर्घटना हुई है। यहां बाराती वाहन और बाइक की टक्कर में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि इस हादसे में दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायलों को मनिका में प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया है। लातेहार में रोड एक्सीडेंट की घटना को लेकर बताया जा रहा है कि बरवाडीह थाना क्षेत्र के कुचिला गांव से सवारी गाड़ी से बारात मनिका थाना क्षेत्र के पल्हेया गांव जा रही थी। इसी बीच नामुदाग गांव के पास बाराती वाहन अचानक असंतुलित हो गई। बेकाबू वाहन ने सामने से आ रही एक मोटरसाइकिल को चपेट में लेते हुए दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस हादसे में मोटरसाइकिल पर सवार रामेश्वर यादव (20 वर्ष) और बाराती वाहन पर सवार नंदकेश्वर राम (45) की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जबकि मोटरसाइकिल सवार प्रिंस कुमार और बाराती विनोद राम गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। दरअसल, नामुदाग गांव के पास सड़क पर एक हाईवा खराब हालत में खड़ा था। बारात लेकर जा रहे वाहन की गति भी काफी तेज थी। अचानक सड़क पर हाईवा खड़ी देख बाराती वाहन असंतुलित हो गया और मोटरसाइकिल को चपेट में लेते हुए दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस दुर्घटना के बाद मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse