एबीएन सेंट्रल डेस्क। केंद्र सरकार ने राज्यसभा की नामित सीटों के लिए बुधवार को नामों की घोषणा कर दी है, जिसके तहत केंद्र ने इस बार अंतरराष्ट्रीय एथलीट पीटी ऊषा को राज्यसभा भेजने का फैसला किया है। इसके साथ ही बीजेपी नीत केंद्र सरकार ने इलैयाराजा, वी विजयेंद्र प्रसाद गारू और वीरेंद्र हेगड़े को राज्यसभा के लिए नामित किया है। सभी के नामों की घोषणा होने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने अधिकृत ट्वीटर एकाउंट से ट्वीट कर बधाई दी है। साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने ट्वीट में चारों नामित सदस्योंं का संक्षिप्त जीवन परिचय को भी सार्वजनिक किया है। प्रधानमंत्री ने अपने ट्वीट में पीटी ऊषा को नामित होने के बाद बधाई देते हुए कहा है कि पीटी ऊषा जी हर भारतीय के लिए एक प्रेरणा हैं। खेलों में उनकी उपलब्धियों को व्यापक रूप से जाना जाता है, लेकिन पिछले कई वर्षों में नवोदित एथलीटों का मार्गदर्शन करने के लिए उनका काम उतना ही सराहनीय है। उन्हें राज्यसभा के लिए मनोनीत किए जाने पर बधाई...।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse