राष्ट्रीय स्तरीय बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिया : हर्षित राज ने जिले का बढ़ाया मान

 

टीम एबीएन, लोहरदगा। नगर क्षेत्र के छत्रबगीचा निवासी रमेश कुमार गुप्ता और वीणा गुप्ता के पुत्र हर्षित राज ने राष्ट्रीय स्तरीय बॉडीबिल्डिंग और बॉडी शो प्रतियोगिता में हिस्सा लेते हुए दो पुरस्कार पर कब्जा जमाते हुए जिले का नाम रोशन किया है। गत 03 जुलाई को गुजरात के सूरत में आयोजित एचएसएफ एक्सपो प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था, जिसमें देश के विभिन्न राज्यों से 300 से अधिक प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। हर्षित राज ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए पुरुष फिजिक्स व क्लासिक फिजिक प्रतियोगिता के प्रथम रनर अप रहे। मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद सूरत के एसीपी दीपक शर्मा और एचएसएफ एक्सपो के जीत सीलाल ने हर्षित को पुरस्कृत किया है। जिले के युवाओं को संदेश देते हुए हर्षित का कहना है कि अगर लगन हो तो कोई भी मंजिल हासिल करना आसान है। छोटे जिले से होने के वावजूद भी उन्होंने राष्ट्रीय स्तरीय प्रतियोगिताओं में हिस्सा ले कर यह साबित किया है कि सही दिशा में कई गई मेहनत जाया नही जाती। श्री राज बॉडी बिल्डिंग के क्षेत्र में बहुत कम समय में बेहतर कर दिखाया है इसके पीछे वे अपनी लगन व परिजनों के प्रोत्साहन की बात कहते हैं। लिवेन्स एकेडमी से स्कूलिंग व सेंट जेवियर कॉलेज रांची से ग्रेजुएशन कर रहे हर्षित का कहना है कि शाकाहारी भी बेहतर शरीर बना सकते हैं। भविष्य में वे जिले में एक बेहतर जिम की स्थापना करना चाहते हैं ताकि वे स्थानीय युवाओं को बॉडी बिल्डिंग के राष्ट्रीय खिलाड़ी तैयार कर सकें। इससे पूर्व भी हर्षित दिल्ली व कोलकाता में आयोजित प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेते हुए कई पुरस्कार जीत चुके हैं।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse