टीम एबीएन, लोहरदगा। आजादी के अमृत महोत्सव अंतर्गत 11 से 7 अप्रैल तक आईकॉन वीक का आयोजन किया गया था, परंतु त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन प्रक्रिया के कारण तिथि में बदलाव किया गया। इसे निमित्त बुधवार को जिले के पंचायत स्तर पर आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत पेंटिंग प्रतियोगिता की गयी। भंडरा प्रखंड अंतर्गत विभिन्न पंचायतों में स्वच्छ गांव एवं सामाजिक रूप से सुरक्षित गांव विषय पर पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रखंड क्षेत्र के मसमानो पंचायत के राजकीयकृत उत्क्रमित उच्च विद्यालय में पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित कराई गई। जिसमें प्रथम स्थान नीरज उरांव, द्वितीय स्थान रोशनी कुमारी, तृतीय आर्यन उरांव, चतुर्थ शशि साहू एवं पंचम स्थान पर अजय उरांव रहे। सभी विजेता प्रतिभागी बच्चों को मुखिया ममता कुमारी, प्रधानाध्यापक नूतन कुमार के द्वारा पुरस्कार देकर पुरस्कृत किया गया। इस दौरान बच्चों को उत्साहवर्धन करते हुए अपने जीवन में अच्छे सकारात्मक सोच को विकसित करने और पढ़ाई के साथ-साथ अन्य गतिविधियों में ध्यान देने की बात कही गई। बताया गया कि अपने गांव को स्वच्छ एवं सामाजिक रूप से मजबूत बनाना है। मौके पर जनसेवक मनीष कुमार मिश्रा, रोजगार सेवक रविन्द्र उरांव, शंकर राम, बबलू उरांव, अनूप राम, स्कूल के शिक्षक में अशोक कुमार, फूलचंद टोप्पो, राजेश्वर भगत, अजीत कुमार, नीतू रानी, पिंकी कुमारी, संगीता कुमारी, दिवाकर प्रसाद सिंह सहित गांव के ग्रामीण मौजूद थे।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse