भाजपा झुमरी तिलैया नगर मंडल ने मनाया डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 121वीं जयंती

 

टीम एबीएन, कोडरमा (कोडरमा)। झुमरी तिलैया आज दिनांक 06 जुलाई 2022 को भारतीय जनता पार्टी झुमरी तिलैया नगर मण्डल अध्यक्ष किशोर पण्डित के अध्यक्षता में नगर महामंत्री हरि पंडित एवं विनय शांडिल्य के संयुक्त संचालन में डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 121वीं जयंती नगर महामंत्री हरि पंडित के निजी आवास स्थित अड्डी बंग्ला में मनाया गया। जहां नगर अध्यक्ष किशोर पंडित ने डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी के चित्रण पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्जवलित कर वंदे मातरम गीत से कार्यक्रम की शुरूआत किया। वहीं मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सह कोडरमा जिला प्रमुख नेता रमेश सिंह, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सह पूर्व जिलाध्यक्ष रामचंद्र सिंह, भाजपा पूर्व प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सह कोडरमा जिला वरीय नेता यादव रमेश हर्षधर भारतीय जनता मजदूर मंच प्रदेश अध्यक्ष माणिकचंद सेठ झुमरी तिलैया नगर बूथ प्रभारी दिनेश्वर प्रसाद, राजकिशोर प्रसाद, दामोदर सिंह उपस्थित हुए। जहां भाजपा प्रमुख नेता रमेश सिंह ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी को आज पूरा राष्ट्र गौरवान्वित महसूस करते हुए 121वीं जयंती मनाते हुए चली आ रही है। 1901 ई कोलकाता में जन्मे डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी के पिता आशुतोष मुखर्जी जी एक प्रतिष्ठित वकील थे इनके माता जी का नाम जोगमाया देवी था। वहीं विस्तृत जानकारी देते हुए दिनेश्वर प्रसाद ने बताया की आज कश्मीर से धारा 370 हटना हो या एक देश एक विधान एक निशान के कारवां को आगे बढ़ाने का कार्य किया जा रहा हैं जिसे मोदी सरकार पूर्ण करने का सफल प्रयास भी किया जा रहा है। वहीं कार्यक्रम को संबोधित करते हुए रामचंद्र सिंह ने कहा कि भारतीय जनसंघ के संस्थापक सह अध्यक्ष डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी एक महान शिक्षाविद, राष्ट्रवादी नेता कांग्रेस की सरकार में उद्योग मंत्री हुआ करते थे। नेहरू लियाकत समझौता से डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी अपने आपको अलग होकर भारतीय जनसंघ की स्थापना की और उसके अध्यक्ष बने। बल्कि देश के अंदर दो झंडे दो विधान दो निशान के खिलाफ बिगुल फूंका। विशेष राज्य का दर्जा के मांग का विरोध किया। वहीं यादव रमेश हर्षधर ने कहा कि भारतीय जनसंघ की स्थापना कर भारत का गौरव बढ़ाने वाले महान प्रखर राष्ट्रवादी डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी देश के सच्चे सपूत थे, जो कश्मीर में 40 दिन के हिरासत में 23 जून 1953 में रहस्यमय तरीके से अपने प्राणों की आहूति दे दिए। नेहरू ने इनकी माता जी को पत्र लिखकर मृत्यु होने की जानकारी दी। जिसपर माताजी ने पत्र का जवाब देते हुए पूछा कि आपको तो पूरी जानकारी होगी कि कैसे जेल के अंदर रहस्यमय तरीके से मेरे बेटे की मौत हो गई। वहीं माणिकचंद सेठ ने कहा कि जो दंश देश ने कांग्रेस के समय देखा गया, आज उस दंश को दूर करने वाले महान शिक्षाविद राष्ट्रवादी नेता डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी का देन है। वहीं कार्यक्रम में उपस्थित भाजपा नगर उपाध्यक्ष किशुन यादव, अनिल सिंह, किसान मोर्चा अध्यक्ष अशोक यादव, ओबीसी मोर्चा नगर अध्यक्ष महेश राम, ओबीसी मोर्चा नगर महामंत्री, संतोष वर्मा, भाजपा नगर मंत्री विजय यादव, कार्यसमिति सदस्य विजय पंडित परमेश्वर विश्वकर्मा राजकुमार प्रजापति प्रकाश मोदी, नरेंद्र गुप्ता, गोपाल सिंह, शिवम कुमार, अवधेश सिंह, रूपेश सोनकर, पप्पू कुमार, राजन सोनकर, गुड्डू वर्णवाल, चंदन सेठ विकास कुमार आदि लोग मौजूद हुए। वहीं धन्यवाद ज्ञापन नगर उपाध्यक्ष किशुन यादव ने दिया।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse