समर्थकों से मिली गाड़ी को बना दिया एंबुलेंस

 

टीम एबीएन, कोडरमा। समाज सेवा का ऐसा जुनून की लिए समर्थकों से मिली गाड़ी को एंबुलेंस बना दिया। इस कार्य को समाज सेवी रमेश हर्षधर ने किया है। उन्होंने बुधवार को एंबुलेंस का उदघाटन किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि जरूरतमंदों को सस्ते में एबुंलेंस की सेवा उपलब्ध कराई जाएगी। उन्होंने बताया कि एसी और नन एसी की सुविधा, 24 घंटे अविलंब उपलब्ध, आॅक्सीजन सिलेंडर की व्यवस्था भी रहेगी। इसके कंपाउंडर दशरथ यादव हैं। बता दें कि समाजसेवी रमेश हर्षधर को समाज सेवा के लिए क्षेत्र में भ्रमण करने हेतु उनके समर्थकों ने उन्हें एक इको गाड़ी दी थी, जिसे उन्होंने एंबुलेंस में तब्दील कर दिया। उद्घाटन कार्यक्रम को माणिक चंद सेठ और डॉ सत्यप्रकाश द्विवेदी ने भी संबोधित किया। मौके पर माणिक चंद्र सेठ, किशुन यादव, भोली भोजगढ़िया, सरदार रविंद्र सिंह, अजय वर्मा, बद्रीलाल बर्णवाल, विजय पंडित, विनोद सिन्हा, किशोर पंडित, दीपक कुमार, दिलीप कुमार, हरि पंडित, राजेश कुमार, सुभाष यादव, बबलू खान, दिलीप रजक, विवेक कुमार, प्रवीण देव चंद्रा, आलोक यादव, विजय यादव, संतोष केशरी, चुन्नू प्रसाद, अभिनव यश, अशोक यादव, किशन केशरी, बिन्नी यादव, आशा हर्षधर, जूही दास गुप्ता समेत अन्य लोग मौजूद थे।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse