बिहार में छठ : घर जाने के लिए अभी से ही ट्रेनों के स्लीपर-फर्स्ट एसी ठसाठस भरे

 

टीम एबीएन, कोडरमा। अभी गर्मी की छुट्टियों व शादी विवाह की मारामारी पूरी तरह खत्म भी नहीं हुई कि त्योहारी मौसम को लेकर टिकट बुकिंग की रफ्तार हाई स्पीड हो गई है। सितंबर के अंतिम हफ्ते में शुरू होनेवाले दुगार्पूजा की बुकिंग पहले ही हो चुकी है। अब 30 अक्टूबर को महापर्व छठ को लेकर बिहार की ट्रेनों में टिकटों की बुकिंग तेज हो गई है। 25 अक्टूबर को दिवाली है। दिवाली के बाद कोडरमा के रास्ते होकर चलने वाली पूर्वा एक्एप्रेस पुरूषोतम एक्सप्रेस मुंबई मेल जम्मु तब्बी एक्स्प्रेस की टिकटें लगभग फुल हो चुकी हैं। धनबाद से खुलने वाली गंगा-दामोदर एक्सप्रेस, लुधियाना एक्सप्रेस, रांची से खुलने वाली हटिया पटना एक्सप्रेस, रांची पटना जनशताब्दी आने वाले दिनों में टिकट उपलब्ध नहीं होगा। लगभग सवा दो साल तक कोरोना की पाबंदियां थीं। इस वजह से सीमित संख्या में ही लोग छठ के दौरान गांव गए थे, जिससे भीड़ अपेक्षाकृत कम थी। इस साल तमाम पाबंदियां हट चुकी हैं। ऐसे में महापर्व के दौरान बिहार जानेवाले यात्रियों की संख्या में बढ़ोतरी की पूरी संभावना है। रेलवे को वेटिंग लिस्ट के आधार पर स्पेशल ट्रेन चलाने की संभावना तलाशनी होगी। स्पेशल ट्रेन को हरी झंडी न मिली तो यात्रियों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse