केंद्रीय विद्यालय पलामू को मिला स्वच्छ विद्यालय का पुरस्कार

 

टीम एबीएन, पलामू। पलामू प्रमंडल मुख्यालय के मेदिनीनगर में दिनांक छह जुलाई को झारखंड शिक्षा परियोजना द्वारा स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार 2021-2022 आयोजित किया गया जिसमें केंद्रीय विद्यालय चैनपुर पलामू को पुरस्कृत किया गया पुरस्कार का वितरण माननीय सांसद महोदय बी डी राम के द्वारा किया गया। केंद्रीय विद्यालय पलामू की ओर से स्वच्छता पुरस्कार लेने हेतु प्राचार्य प्रभारी श्री सौरव कुमार, वरिष्ठ प्राथमिक शिक्षक श्री प्रकाश कुमार मेहता एवं बाल प्रधानमंत्री सुश्री प्रसिद्धि वर्मा उपस्थित थे। मौके पर प्राचार्य अशोक कुमार वर्मा ने विद्यालय के सभी कर्मचारियों एवं विद्यार्थियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दिए। साथ ही सभी शिक्षकों कर्मचारियों एवं विद्यार्थियों को निरंतर स्वच्छता के प्रति जागरूक रहने हेतु प्रेरित किए एवं केंद्रीय विद्यालय पलामू को भविष्य में भी स्वच्छता एवं अन्य सभी क्षेत्रों में उत्तरोत्तर विकास के बल पर जिले में अपनी एक अलग पहचान बनाने हेतु निरंतर प्रयासरत रहने पर जोर दिया।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse