रामगढ़ : सड़क दुर्घटना में स्कूली छात्र की मौत, परिजनों में मातम

 

टीम एबीएन, रामगढ़। झारखंड में रामगढ़ जिले के बरकाकाना आउट पोस्ट क्षेत्र में सड़क हादसे में एक स्कूली छात्र की मौत हो गयी। पुलिस ने मंगलवार को बताया कि पतरातू से बाइक सवार दो छात्र नवमीं बोर्ड की परीक्षा देने नयानगर बरकाकाना मिडिल स्कूल आ रहे थे। विपरीत दिशा से आ रही एक हाइवा ट्रक ने बाइक सवार को अपने चपेट में ले लिया, जिससे मौके पर ही एक छात्र की मौत हो गयी। जबकि एक अन्य को मामूली चोटें आई है। सूत्रों ने बताया कि मृतक छात्र की पहचान आयुष पंडित (13) पतरातू निवासी के रूप में हुई है। घटना के बाद सूचना पाकर बरकाकाना पुलिस घटना स्थल पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse