दुबई। पुरुष टी-20 विश्व कप 2021 का 17 अक्टूबर से 14 नवंबर तक संयुक्त अरब अमीरात (यूएइ) और ओमान में आयोजन होगा। अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आइसीसी) ने मंगलवार को इसकी पुष्टि की है। आइसीसी ने यह भी स्पष्ट किया है कि टूर्नामेंट को भले ही यूएइ और ओमान में आयोजित किया जायेगा, लेकिन इसकी मेजबानी भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआइ) ही करेगा। आइसीसी के कार्यवाहक मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीइओ) ज्योफ एलाडिर्स ने मंगलवार को एक बयान में कहा कि हमारी प्राथमिकता आइसीसी पुरुष टी-20 विश्व कप 2021 को सुरक्षित, पूर्ण रूप से और इसकी वर्तमान विंडो में आयोजित करना है। हम भारत में विश्व कप की मेजबानी न होने से बहुत निराश हैं। मौजूदा फैसला हमें निश्चितता देता है कि हमें एक ऐसे देश में वैश्विक टूर्नामेंट का आयोजन करने की जरूरत है जो जैव-सुरक्षित (बायो-बबल) वातावरण में बहु-टीम कार्यक्रमों का एक सिद्ध अंतरराष्ट्रीय मेजबान है। इसपर बीसीसीआइ के अध्यक्ष सौरव गांगुली ने कहा कि बीसीसीआइ संयुक्त अरब अमीरात और ओमान में आइसीसी पुरुष टी-20 विश्व कप 2021 टूर्नामेंट की मेजबानी करने के लिए उत्सुक है। हम भारत में इसकी मेजबानी करके ज्यादा खुश होते, लेकिन कोरोना की स्थिति और विश्व चैंपियनशिप के महत्व के कारण अनिश्चितता को देखते हुए बीसीसीआइ अब इस टूर्नामेंट की मेजबानी यूएइ और ओमान में करेगा।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse